पंछी की सीख - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

पंछी की सीख

  सांझ  का उड़ता पंछी हूं मैं,  नीलगगन मेरा साया।

अनंत आकाश के इस छोर में,नहीं ठिकाना मैंने पाया ।

  बारिश का है डर मुझे, तूफानों का काला साया।

फिर भी मैंने हार न मानी, तिनका तिनका ढूंढ मैं लाया ।

 भौंर से सांझ तलक , मैंने बगिया उपवन चहकाया ।

बना आशियाना मैंने, मेहनत करने का सबको सबक सिखाया।



No comments

Powered by Blogger.