"माँ "कविता
माँ के हॅसने और रोने में, उसके दिल के हर कोने में,
उसके जागने और सोने में, चिंता अपार होती है,
अपने बच्चों की परवाह में, अपना हर पल खोती है,
बच्चे होते उसके लिए, जैसे सिप में होता मोती है,
हर हाल में माँ तो माँ ही होती है, बच्चों को उसकेहो दुःख तो,
चैन से वो कहाँ सोती है,
हर मुसीबत को अपने कांधो पर ढोती है,
माँ की शीतल छाया तो,वट वृक्ष सी होती है,
अपनी परवाह उसे कभी भी, कहाँ होती है,
माँ की ममता किस्मत वालों के ही हिस्से में होती है,
साँझ की बेला सी, मासूम माँ की सूरत होती है,
भगवान की दूत सी , बच्चों के लिए वो होती,
रक्षा में बच्चों की, जागे हुए ही सोती है,
आखिर माँ तो माँ ही होती है,
हर पीड़ा को खुद ही अकेले सहती है, दुःख अपना कभी किसीसे नहीं कहती है,
अपने हिस्से का भी हर सुख , अपने बच्चों को देती है ,
कभी कमी हो तो भूखी भी वो रहती है,
अपने मुँह का निवाला भी बच्चों को देती है,
बच्चों से संग होने पर, मुस्कान उसके चेहरे पर रहती है,
तपती धरती पर बारिश सी, माँ की ममता बहती है,
कभी बुरा अपने बच्चों को, माँ नहीं कहती है,
हर माँ औलाद को, सोने सी खरी ही कहती है,
कांटा भी चुभ जाए पैर में, तो अश्रु धारा उसकी बहती है,
पहला शब्द बच्चे का एक माँ ही तो होती है,
- Read more - कविता "मेरे देश के सैनिक "
- Read more - Poem on " Mother "
![]() |


Post a Comment