Ek kavita dukh ke naam
बस वक्त बीत रहा है हम वही के वही है, शायद इस वक्त को हमारा बदलना गंवारा नहीं।
हम को बहुत दुख है अपने वक्त का, लेकिन इस वक़्त को, हममे दिखता कोई प्यारा नहीं।
आज हसने को बहाने तो कई है, लेकिन दिल में जज़्बात वो नहीं हैँ।
मौसम भी गए अब बरसातों के, अब भीगने को कोई बहाना हभी नहीं है।
कई सपने है आँखों में मेरी, लेकिन हिम्मत और हालत नहीं हैं।
टूट कर बिखर तो जाऊ, मगर मेरी जरूरत से जुड़े लोग कई हैं।
बड़ी तकलीफ होती खुद को उसी मुकाम पर पाकर, लगता है मेरे लिए कोई मंजिल नहीं है।

Post a Comment