Ek Prarthana maa ke naam
एक सच्चाई अभी है प्रभु तेरे होने में , माँ को विश्वास नहीं तेरे खोने में .
मेरी आँखों में तुझे पाती है मुझे खिलाए बिना कहाँ खाती है .
हर शब्द में मेरे उसको तेरी याद आती है . तेरी झलक शायद उसे मेरे चेहरे में दिख जाती है,
उदास तो वो तब होती है जब मेरी मायूसी को महसूस कर जाती है .
मुझे खुश करने को वो कई जतन दिखाती है .
मेरी आदत उसकी बातों में समाई है मेरी माँ तो बस माँ ही है .
हर ठोंकर पर उसकी उपस्थिति होती है , मेरे दर्द को देखकर वो भी मेरे साथ रोती है .
तुझे पूज कर में . क्या करुँ ,मेरी माँ की सूरत में तेरी मूरत समाई है|

Post a Comment