कविता " एक आशा "
एक उम्मीद एक आशा, कहती है ठहर जाए ये वक्त जरा सा,
कर ले तस्सली ये मन, बंजर ये उपवन हो जाए हरा सा,
पा लेने पर दिल की चाहत, रहता नहीं मन ये डरा सा,
हर आस पूर्ण सी लगती है, मन उपवन हो जाता है सुमन से भरा- सा,
काश के वक्त ये ठहर वहीं जाए,
जहाँ मन मयूर तसल्ली पाए,
कृष्ण- सुदामा से मित्र जब गले मिल जाए,
मित्र ऐसे हर कोई कैसे कहाँ पाए|

Post a Comment