कविता " सौ बात की एक बात.....
सौ बात की एक बात, जब आपकी अपनी कोशिश ना होतो
गैर भी नहीं देते है साथ,
ठान कर तो देखो फिर करवाँ भी होगा साथ,
तूफान के बाद थम ही जाती है बरसात|
वक्त भी देता है उन्ही कर साथ,
जो देते है इसको मात
सौ बातों की एक बात, खुद का ना छोड़ना हाथ
लौट कर नहीं आना है जो बीत जाना है
वक्त से दामन को नहीं छुड़ाना है
कर्मवीर को ही वक्त ने अपना साथी माना है
वक्त ये फिर ना आना है
तिनके स बनकर हवा के रुख में नहीं बहना है
बुरा वक्त भी बीत जाएगा, बस थोड़ा सा है सहना
लाख हो मतभेद भी चाहे, अपनों से दूर ना रहना
मजबूत बन कर रहना, ताश के पत्तों सा ना डहना
सत्य की रह है मुश्किल लेकिन, सत्य के साथ ही सदा रहना
ना बन कर रहना सागर, नदियों सा तुम बहना
योग्यता को अपनी बढ़ाना, अनपढ़ बनकर ना रहना
वक्त की बाजी भारी हो चाहे, गलत किसी को ना कहना

Post a Comment