Lyrics / sad song "यादें अपनों की.....
यादें अपनों की, भुलाई नहीं जाती हैं ,
चलते - चलते भूले भटके फिर दिल को रुला ही जाती हैं,
सब सुख लगते है बेगाने, जब आँखे भर आती है|
माँ की ममता, साया बनकर आंसू पौंछ जाती है
बहना मेरी जाने क्यूँ इतना प्यार लुटाती है |
बन कर पिता की छाया, हरपल आस बंधाती है |
माँ आँखों ही आँखों में आँसुओं को पी जाती है|
सब कुछ बदला सा है लगता, सब कुछ जैसे खोया है|
बिखरे हुए अपने रिश्तों को देख के दिल खूब रोया है |
पाना मुश्किल लगता है जो भी मैंने खोया है |
भूली बिसरी बातों को याद कर दिल रोया है |

Post a Comment