New self lyrics /shaya" प्यार के दम पर......ri
प्यार के दम पर है दुनिया, प्यार से रिश्ते नाते हैं
किसके मन में प्यार बसे वो दीवाने हो जाते हैं
प्यार से तो दुश्मन, भी वश में हो जाते हैं,
जीत हार की बात हो तो प्रेमी जीत जाते हैं
प्यार की सरगम तो पंछी भी गाते हैं
हो जाए प्यार जिसे वो, नफरत को भूल जाते हैं
जिसके दिल में प्यार हो
वो रिश्तों को खूब निभाते हैं
प्यार भरे हो दिल तो, हर जंग जीत जाते हैं
प्यार बिना तो दुनिया सुनी,प्यार से ही रंग छाते हैं
प्यार की परिभाषा को प्रेमी, सच कर जाते हैं
एक दूजे के बिन, प्रेमी कब रह पाते हैं
अपनी छोटी सी दुनिया को प्यार से ही वो सजाते हैं
जिसकी किस्मत हो में लिखा, प्यार वही तो पाते
बदनसीबों को कहां ये मिलता है
प्यार तो नसीब में ही लिखा कर लाते है
छोटे से इस मन में, प्यार के फूल खिलाते है
प्यार पाकर तो पत्थर भी पिघल जाते है
प्यार से रोशन करते जहां को, प्यार के दीप जलाते है


Post a Comment