अंतिम विदाई / कविता "वक्त से पहले.....
वक्त से पहले दर्द ,मौत का झेला, आई ही गई अंतिम विदाई की बेला,
छोड़ जाना है अब दुनिया का मेला, ये अवसर होगा ना पहला,
साँसे टूटी की ख़तम झमेला, आ ही गई अंतिम विदाई की बेला,
संग ना होगा अब दुनिया का मेला, ख़त्म आज से सारा झमेला,
आ ही गई अंतिम विदाई की बेला, अब ना कुछ अंतिम ना पहला,
हर शख्स को जाना है अकेला,
जितनी दी थी उम्र उसने, उतना हमने भी खेल है खेला,
मोह माया ने खूब धकेला, जिम्मेदारीयों का हर पल चलता था रेला,
अब ना होगा सुख, दुःख का झमेला,
आ ही गई अब अंतिम बेला,
उड़ जाना है ये पंछी अकेल, आ ही गई वो साँझ की बेला,
उम्र का पड़ाव ये अंतिम, ना होगा अब रंज का मेला,
देख लिया है काल को अपने, अब ना साँसो का है रेला,

Post a Comment