कविता /अंतिम विदाई की बेला - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

कविता /अंतिम विदाई की बेला


 किस्मत ने भी क्या खेल है खेला, छोड़ कर जाना हैं अब मोह का मेला,

छोटी सी दुनिया बसाने को उम्र गुजर दी, प्यार के खातिर हर 

दर्द भी झेला, 

प्यारा से खुशहाल परिवार बसाया, लेकिन तकदीर को रास ना 

आया, 

नन्हे बच्चों को प्यार भी भरपूर ना दिया, ना वक्त उनके संग ही मन भर के बिताया,

क्या होगा के परवाह में, मन को उलझता पाया,

काल चक्र के मोह से लेकिन कौन यहाँ है बच पाया,

बस हर पल पाने की आस में,  वर्तमान को भी ना जी पाया,

वाह रे वक्त की माया, हँसते खेलते जीवन को तूने अंतिम दर्श दिखाया, 

कहा किसे पता होता है, काल उसके सिर पर छाया, 

अंतिम घड़ियों ने मुझको भी, जीवन सत्य दिखाया,

काल चक्र के मोह से, कौन है यहाँ बच पाया, 

बस जी लो जो समय साथ है, कल की नहीं कोई,

सदियों की ये सत्य बात है, 

अंतिम बेला में मोह का बढ़ जाता है साया|

साजन की बाहों में छुटकारा जग से पाया,





No comments

Powered by Blogger.