नई सुबह /कविता
एक दस्तक नई सुबह फिर लाई है, उम्मीद जिने की फिर जगाई है,
अपनों ने आस बंधाई है, दुःख के बादल हट गए, खुशियों की छटा छाई है,
आस अपनों ने बंधाई है, जिने के लिये चंद घड़ि फिर आई है,
अपनों की दुआओं से ही अच्छी घड़िया पाई है, रिश्तों की अहमियत अब जाकर समझ आई है,
नन्ही चिड़िया भी तीनके आशा संग लाई है, कोशिश सबकी रंग लाई है,
माँ की दुआ काम आई है, पतझड़ में जैसे हरियाली छाई है,
वक्त ने साँसो की कीमत बताई है, अनमोल जीवन की ये साँसे ही कमाई है,

Post a Comment