गज़ल "अपनी तकदीरों को......
अपनी तकदीरों को अपने हाथों, बनाते हैं, इश्क़ करने वाले कहाँ बाज आते हैं,
पतझड़ भी इनको सावन से महकाते हैं, इश्क में गुमनाम ये दीवाने हो जाते हैं,
प्यार को परवानों पर ये भी खूब चढ़ाते हैं, इश्क के रंग में जख्मों को अपने भूल जाते हैं,
इश्क करने वाले दीवाने ही कहलाते हैं,
खो कर अपनी हस्ती को, पहचान नई बनाते हैं,
जब तक ना पा जाते मंजील, चैन कहाँ वो पाते हैं |

Post a Comment