कविता / खुशहाल परिवार - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

कविता / खुशहाल परिवार

 एक खुशहाल परिवार जिसमें हो सारा संसार, 

एक दुजे के दुःख में लुटा दे सारा प्यार, 

दौलत भले ही कम हो लेकिन, अपनों का ना सितम हो, 

मस्ती में रहते हो यारों से, ऐसा हो अनूठा एक परिवार,

जहाँ छल न कपट हो, त्यौहार सा हो हर एक वार, 

जहाँ अपनों की जीत में खुद की हो चाहे हार, 

हर दिन जहाँ लगता हो त्यौहार, हर वार हो सत्य का सार,

अपने जहाँ बरसाते हो प्यार, ऐसा हो एक अलग संसार।








No comments

Powered by Blogger.