विदाई गीत, " प्यारी बहना " - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

विदाई गीत, " प्यारी बहना "

 विदाई की आज आ गई है घड़ी, 

माँ का आँचल थामे तू क्यूँ है खड़ी, 

जाने कब प्यारी बहना तू हो गई बड़ी, 

तेरी जुदाई में ये पलकें, भीगेगी अब हर घड़ी,

विदाई की आज आ गई है घड़ी, 

सोच कर उन यादों के लम्हों की लग गई है छड़ी,

तेरे संग बीते बचपन की यादें, राहों में है अड़ी, 

जा बहना तेरे इंतजार में डोली है खड़ी, 

आँगन सुना करके जाने की, आ गई है घड़ी, 

विदाई की आज आ गई है घड़ी, 

बेटी, दूजे घर के लिए ही होती है बड़ी,

सारे अरमान छोड़ जाती है, एक ही घड़ी, 






No comments

Powered by Blogger.