कविता " किसान " - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

कविता " किसान "


 बड़ी अजीब है उसके संघर्ष की कहानी, ना धुप देखी ना बरसात, 

चाहे प्रकृति ने भी दिया ना उसका साथ, कर्मवीर  है सदा उसके दोनों हाथ, 

चाहे हो सूखा, या बिना मौसम बरसात, चाहे बाढ़ आए या ओलो की हो सौगात, 

हर साल भाग्य दे जाता है जिसको मात, 

उस अन्न दाता के दम पर ही खा पाते हैं हम  दाल - भात, 

बलशाली हैं जो भाग्य को भी दे जाता है मात, 

उस अन्नदाता की कोई होती नहीं जात, 

निः स्वार्थ भाव से जो करता सबसे बात,


खड़ी फसल की बर्बादी को भी खून के आंसूओ से है झेलता,

हर पल अपनी फसल के खातिर हर कष्ट है झेलता, 

किसान ही है वो देवता जो खेतों में स्वयं  बैलों सा जुट जाता है, 

खुद रूखी -सुखी खाकर अपना वक्त बीतता है, 

इसीलिए किसान, अन्नदाता कहलाता है,



No comments

Powered by Blogger.