सार जिंदगी का देखा, जब बुढ़ापा आया, अंग - अंग सकूँचाया,
सुंदरता पर रूखी चमड़ी का छा गया साया,
बीमारियों से खुद को मजबूर पाया, बच्चों को ना ये रूप माँ- बाप का भाया,
बुढ़ापे ने पलट दी पूरी काया,
आज समझा जवानी का मोल, जब बुढ़ापे ने सताया,
था एक जमाना जब अंग -अंग सुगंध से था महकाया,
अब दुर्गन्ध से महकी काया, ये तो है सब वक्त की माया,
सदियों जिसे माना,अपना उस देह को बैगना पाया, दस्तक उसने आज दी, जिसकी कल्पना भी ना हमने की,
सौतन सा इसने रूप दिखाया,
वाह! कैसा है ये बुढ़ापे का साया, भरी जवानी में किसे भी समझ ना आया,
जब वक्त था अपना, बुजुर्गो को खूब सताया,
ना सहयोग ही उनके प्रति कोई कभी दिखाया,
अब पछताने को है बस बेबस काया,
पतझड़ सा बनकर बुढ़ापा आया, फिर ना कभी बसंत छाया,
कैसा ये बुढ़ापा आया,
पथरीली आँखों ने सारी उम्र का सार दिखलाया,
बेजान सा जब शरीर को पाया, तभी लगा बुढ़ापा आया,
धन -दौलत का भरा खजाना, वो भी इसको रोक ना पाया,
पैसों की भी बस इतनी सी है माया,

Post a Comment