वो कल्पना जो साकार हुई / मेरी अधूरी कहानी - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

वो कल्पना जो साकार हुई / मेरी अधूरी कहानी


 आपकी बहुत संजोई हुई कल्पनाऐ साकार हो जाए तो फिर क्या कहना, जीने की तमन्नाऐ जाग उठती है, 

बस सब कल्पनाओं की तरह होता चला गया, और मैं अपनों कों, परायों को भूलती चली गई |

हर पल लगता था जैसे सारी खुशियाँ, सारी दुनियाँ मिल गई, सारे अरमान पूरे गए, ख़ुशी से दीवानी सी हो गई, पसंद का जीवन साथी, एक दोस्त, एक प्रेमी, सब कुछ मिल गया था |

कितना पागलपन या कहे प्यार का नशा ऐसा की, जिस माँ के बिना एक पल नहीं रहती थी उस माँ से फोन पर बात तक नहीं की शादी को पांच दिन बीत गए थे, माँ फ़ोन के इंतजार में तरसती रही, सहेली जैसी बहन जो पंद्रह साल बड़ी होने के बाद भी दोस्त की तरह बात करती, पिता की तरह फ़र्ज नीभाती, उसी ने सारी उम्र खयाल रखा कपड़े, किताबें, पढ़ाई से लेकर हर जरूरत पूरी की, यहाँ तक की मुझे मेरी पसंद का जीवन साथी मिलाने के लिए शहर - शहर घूमी, उस बहन से तक बात नहीं की, शायद ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव होने की वजह से हिम्मत नहीं हुई |

पति  से ज्यादा प्रेमी की तरह व्यवहार करने वाले पति की बाहों में समाकर सब कुछ भूल जाती, जाहिर सी बात है जो हर नव विवाहिता के जीवन में होता है, फिर भी हमारा प्यार अलग था, जिसमें ना समझौता था, ना सौदा, ना बंधन, ना जरुरत, ना एक तरफ़ा पसंद, ना एक तरफ़ा प्यार, बस कुछ था तो दोनों का मासूम प्यार| 



पहली बार सम्मलेन में एक दूसरे को देखा था, उनके देखने के अंदाज से ही प्यार हो गया था, दूसरी और तीसरी बार मेरी और मुस्कराते हुए गुजरे, जैसे उन्हें मुझे देखना बहुत भा रहा था, बस उसी पल हम एक दूसरे के हो गए थे, बेहद मासूम, रोमांटिक, आकर्षक, गठिले, शर्मिंले, आज्ञाकारी, सादगी में ढले हुए, बेहद समझदार, बस दिल उनमे ही उलझकर रह गया था |

अब उनकी आर्थिक परिस्थितियों से, घर से परिवार से कोई लेना देना नहीं था, अनकन्डीशनल लव जो हो गया था, वैसा ही साथी जैसा मैं चाहती थी, बरसों का अरमान पूर्ण होता दिख रहा था, अब वो कितना कमाते है क्या काम करते हैं कुछ भी जानने का मन नहीं था क्ययोकि कुछ अंदाजा लग ही रहा था की साधारण परिवार से ही है |

उनकी बड़ी बहन और मेरी बड़ी बहन ये ही हमारे गार्जियन थे,

बायोडाटा का लेनदेन हुआ कुछ बातचीत हुई, फिर अपने अपने रास्ते चल दिए| 

 फिर श्राद्ध पक्ष के समय दीदी मुझे उनके शहर घर परिवार दिखाने ले गई, क्योंकि उनकी बड़ी बहन के कई बार फोन आ रहे थे, हम गए घर बिल्कुल मेरे सपनों के घर जैसा छोटा मगर सुसज्जित छोटा सा परिवार, दो बहने जिनकी शादी हो चुकी थी कहने को घर में वो और उनके माता पिता थे, मेरी कल्पनाऐ परवान चढ़ रही थी, अब जाकर दिल को लग रहा था की शादी के नाम पर समझौता नहीं करना पड़ेगा|

दोनों को ऊपर के कमरे में बातें करने के लिए भेजा गया, जैसे दिल के सारे अरमान पुरे हो गए, बेहद शर्म, लज्जा के साथ दोनों पलकें झुकाए ऊपर गए, बड़ी शालीनता के साथ मुझे निचे बिछि गादी पर बैठने को कहां, सहमी सी शर्म और घबराहट के साथ मैं बैठ गई, मेरा दिल जोरों से धड़क रहा था, वो भी मेरे सामने थे, मुझसे ज्यादा शर्माए,घबराए, क्या बोले ये सोचते रहे, फिर मुझसे कहा आपको जो पूछना हो पूछ सकते हो, मैंने भी धीरे से झुकी पलकों को कुछ ऊपर उठाते हुए कहा आपने अभी दीदी के पूछने पर सब बता दिया था|

 दोनों की नजरें मिली और एक पल को एक दूजे की निगाहों में अपलक देखते रह गए, और जैसे पलकें झपकना ही भूल गई, लग रहा था के ये समय यही थम जाए, और हम एक दूसरे की बाहों में खो जाए, हाँ लेकिन दोनों में धैर्य, लज्जा, संयम कूट कूट कर भरा था, अपनी कुछ औपचारिक बातों को ख़त्म किया और पंद्रह,बीस मिनट में निचे उतर आए|

उन्होंने हम दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन छोड़ दिया, मेरा दिल तो जैसे उस घर में ही रह गया था, जिस कमरे में हमने बैठ कर बात की थी वो उनका ही कमरा था, वहां बैठकर भी वही अहसास दिल को हो रहा था की शादी के बाद वो हमारा होगा,

सोचकर दिल गदगद हो रहा था, जीन्दगी के सारे अहसास और सुख, उस अहसास के आगे फीके लग रहे थे, कितने पागल पन किये आज वो सब याद करती हूँ तो लगता है, हां एक लव स्टोरी मेरी भी थी लेकिन उससे शादी सिर्फ जीवनसाथी की पूर्ति भर होती......

कई रिश्ते आए लेकिन साधारण नेन नक्श, साँवले रंग, साधारण पहनावे और सीधेपन, की वज़ह से किसी अच्छे लड़के ने पसंद ही नहीं किया, कई योग्यताऐ थी, अंग्रेजी व संस्कृत जैसे विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था, सिलाई, कड़ाई, बुनाई, डांस, में एक्सपर्ट थी फिर भी समाज के किसी ऐसे लड़के ने पसंद नहीं किया जो मुझे भी पसंद हो, लेकिन जो मुझे पसंद करता मुझे वो हर हाल में पसंद नहीं आता  मुझसे पहले कभी बड़े भैया, कभी माँ, कभी दीदी, ही उसे ना पसंद कर देते, परिवार का पूर्ण सपोर्ट था |

फिर क्या था धीरे धीरे वक्त बदला दीदी ने कह दिया तू खुद अख़बार में रिश्ते देख जो सही लगे उसे माँ याँ बड़ी बहन बनकर बात कर |

फिर क्या था रविवार का अख़बार लेकर बैठती, कॉल करती, बड़ा कॉन्फिडेंस आने लगा था, लगा जैसे उड़ने को आसमान मिल गया और पंख निकल आए, लगा सब कुछ आसान है, अब सब हो जाएगा, 

लेकिन फिर क्या था कुछ ही महीनों में हताशा सी होने लगी, फिर क्या था, विदुर, तलाकशुदा की और फोकस जाने लगा 

दीदी ने प्राइवेट स्कूल में जॉब लगवा दी थी, जोब, ट्यूशन, के साथ साथ हमसफ़र की तलाश, जिसका एक मात्र कारण बचपन से अंतरमुखी प्रवृत्ती थी, प्रारंभिक से लेकर हायर एजुकेशन तक गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई, कॉलेज गई तो बॉयस से कतराना, आकर्षित होने पर भी संस्कार, लोकलाज, शर्म, झिझक ने भावनाओं को दबाए रखा |

स्वाभाविक मानवीय प्रवृत्ती कहती किसी से बात करलूँ, कोई मेरी और भी देखे, मुझसे बात करे, कोई मुझे भी चाहले, लेकिन मेरी ईमानदार आँखों में किसी की झाँकने की जुर्रत ना होती, और उस पर साधारण व्यक्तित्व,

 कुछ होतो नहीं पाया लेकिन पढ़ाई से भी पिछड़ी रही, किताबों में मन ना लगा और प्रतिशत बहुत कम रहे फिर पोस्ट ग्रेजुशन में खूब मन लगाया क्यूंकि अब अपने शहर के कॉलेज में पॉस्ट ग्रेजुएशन के वो विषय ही नहीं थे जिनमे मेरी रूचि थी या यूँ कहा जाए की किसी के जरिये ये जानकारी मिल गई थी की संस्कृत विषय का बहुत अधिक महत्त्व है सौ झालावाड कॉलेज से फॉर्म भरा, बस एग्जाम देने ही जाना था |

 संस्कृत में पॉस्ट ग्रेजुएट होने से भविष्य में इसका लाभ मिलेगा फिर क्या था देखते देखते वो भी कर लिया|

 फिर प्राइवेट स्कूल में जॉब करते हुए चार साल भी बीत गए, फिर स्कूल के ही एक सर से एडिशनल कोर्स के बारे में पता चला, फिर क्या था फॉर्म भरा और एक ही साल में इंग्लिश विषय के तीनों वर्षों के पेपर दे दिए, क्यूंकि बी. ए. में इंग्लिश विषय नहीं था उम्र हो चुकी थी उनतीस फिर एम ए. इंग्लिश प्रवेश का फॉर्म भरा|

 तब तक इस सभी के साथ इतनी उन्मूख हो चुकी थी की सम्मलेन की किताबों मे से व अख़बार में से रिश्ते देख कर कई परिवारों से बड़ी बहन बनकर बात करती रह|

तभी एक दिन एक तलाकशुदा चार्टेर्ड अकाउंटेड का वैवाहिक विज्ञापन देखा और उसे कॉल किया, हल्की फुल्की बात के बात व्यस्त होने के कारण उसने कॉल काट दिया, पूछा भी की कुंवारी लड़की होकर  तलाकशुदा का रिश्ता क्यों देख रहे हो, 

इस बार इस बन्दे से मैंने जान बूझकर बड़ी बहन या माँ बनकर बात नहीं बल्कि स्वयं प्रत्याशी बनकर बात की थी, उसकी भी अपनी ही एक दास्तां थी फिर क्या था, जब लड़की डायरेक्ट कॉल कर रही है तो बन्दे की रूचि तो जागनी ही थी|

शाम ढलते ही उसने लेंडलाइन पर मिस्ड कॉल किया, मैंने कॉल कट होते ही कॉल हिस्ट्री चेक की, मेरी सम्भावना के हिसाब से कॉल उसी का था, यहाँ तक की मैं कोई फर्जी कॉल तो नहीं कर रही, यह सच जानने के लिए उसने मुझे पूछा की क्या आपके मम्मी पापा को पता है आपने मुझे शादी / रिश्ते के लिए कॉल किया, उसे यकीन दिलाने के लिए मैंने अपने मम्मी पापा से बात भी करवाई थी सौ उसे मुझपर यकीन हो गया था|

माँ की गांव की बोली सुनकर समझ गया था की अच्छे परिवार से हूँ, उसका मिस्ड कॉल दूसरे, तीसरे दिन फिर आया, अबकी बार मुझसे रहा नहीं गया और मैंने कॉल कर दिया, उसने कॉल रिसीव किया और काट दिया, मैंने फिर कॉल किया उसने रिसीव किया लेकिन व्यस्त हूँ बाद में बात करता हूँ कहते हुए काट दिया रात को आठ, नौ बजे करीब उसका कॉल आया, फिर से काम की व्यस्तता बताते हुए काट दिया, अब मुझसे भी नहीं रहा गया, मैंने अपने मोबाईल से उसे मिस्ड कॉल कर दिया, फिर उसका कॉल आया, अटैचमेंट बढ़ने लगा, सामान्य बातें करते,वो अपना अतीत शेयर करता में अपना, धीरे -धीरे घर परिवार की बातें रुख बदलने लगी, एक दूसरे के कॉल बेसब्री से कॉल का इंतजार रहता, घर की छत पर देर रात तक उससे बातें करती, लगता सब कुछ ठीक हो गया, तनाव से मुक्ति और बे इंतहा प्यार मिल गया, प्यार का नशा, अहसास करके देखना था, और सच भी यही था सबसे खूबसूरत अहसास मुझे मिल गया था |

लगा इन पलों से ज्यादा खुश करने वाले पल थे ही नहीं, वक़्त बीतता गया, देखते देखते हम बेहद प्यार हो गया, जिसकी सूरत भी नहीं देखी थी उससे, मन में उसे देखने की इच्छा प्रबल होने लगी, बेहद जिद करने पर उसने अपनी फेसबुक आईडी बताई, कहा वहां जाकर मुझे देखलो, फिर क्या था, उसकी फोटो देखकर मेरी दीवानगी और बढ़ गई, मैंने कहा क्या आप मुझे नहीं देखना चाहते, उसने कहा नहीं, फोटो नहीं हकीकत में मिलेंगे फिर में मिलने की जिद करने लगी, लेकिन उसकी शर्तों ने मुझे डरा दिया, और उन शर्तों का कारण था मेरी नादानी, वह अच्छे से जानता था की मेरी खाली दुनिया को में उसके साथ पूरी करने की कोशिश कर रही ही, जिसमें दिली लगाव तो था लेकिन, मस्तिष्क कुछ और ही कहता था|

वो मुझसे ज्यादा मुझे समझ गया था, वो जानता था की हम सिर्फ बातें कर सकते है,लेकिन मेरे संस्कार, मेरी सहजता, मेरा पागलपन, मेरा खालीपन उसकी दुनिया नहीं संवार सकता, उसे पता था की जब वो शादी के लिए हां कहेगा मैं राजी नहीं होऊंगी, उसकी मिलने की शर्तों ने मुझे पूरी तरह परख लिया था, उसकी मुझे हग और कीस करने की जिद शायद मेरा इम्तिहान था, तीन सालों का लम्बा समय कैसे उसके साथ बातें करते हुए बीत गया, पता ही नहीं चला, मैंने उसे बे इंतहा चाहा और वो भी मुझसे बेहद प्यार कर बैठा था, लेकिन उस प्यार को रिश्ते में ना वो बदलना चाहता था ना मैं, 

मोबाइल की रिंग बजते ही जैसे दिल मेँ हजारों जलतरंग बज उठते, वो आजाद था मुझे कॉल करने के लिए लेकिन में, स्कूल जॉब, और स्कूल टाइम की वजह से कॉल रिसीव ही नहीं कर पाती थी, घर आते ही घर में माँ का हाथ बँटाना और फिर कोचिंग करना, इस सबके बाद, छत पर बैठ कर सारे दिन की,सारी जीन्दगी की बातें बताना, यही रूटीन अब  परेशान करने लगा था, धीरे -धीरे नशा उतरने लगा था और भविष्य की चिंता सताने लगी थी, माँ-बाप, भाई -बहन सभी अब यही कह रहे थे शादी करनी है उसी से तो कर समय निकल रहा है, 

फिर दीदी सम्मेलन में लेकर जाने लगी, फिर एक नया और हसीन मोड़ आया, वास्तविकता में जीने के लिए परिवार पति बच्चे सब की चाह तो बेशक़ थी ही |

फिर उस पसंदीदा इंसान का मिलना, जिसका मेरी ही तरह प्यार का इतिहास रहा उसे समझाना मुश्किल नहीं था, जो भी अतीत था उसे सच्चाई से बताया, उसने भी मुझे बताया 

उम्र, आकांक्षा, हताशा, यौवन का ढलान सब परवान पर थे, लेकिन माँ, बाप, भाई,बहन सभी का किरदार निभाने वाली बहन ने तनाव में कोई समझौता नहीं करने दिया |

उस तनाव ने इतना पागल कर दिया था की लगता था जो भी मिल जाए उसी से शादी करलूँगी, लगता अब जो भी मिल जाए वो सही....

लेकिन इस तरह जीन्दगी बदल जाएगी सोचा ना था, मध्यम वर्गीय उस परिवार में संघर्ष तो करना होगा, पता था, लेकिन जिससे सच्चा प्यार हो और उसी के साथी जीन्दगी होतो, हर संघर्ष झेलना बेमोल लगता है,

वो भी मुझसे बेहद प्यार करते हैं, पत्नी से ज्यादा एक छोटी बच्ची की तरह मेरा खयाल रखते थे |

शादी के चार पांच महीनों बाद ही एक बच्चे के लिए कोशिश होने लगी साथी ही स्कूल में जॉब भी कर ली थी, नए वैवाहिक जीवन को खूब एन्जॉय किया, अच्छे से आरेंज मैरिज हुई |

सब कुछ कल्पनाओ की तरह फ़िल्मी होता चला गया इकत्तीस की उम्र में भी दोनों ही मासूम लगते थे कोई हमारी उम्र जानकर भी यकीन नहीं करता था, सजना, संवरना बड़ा अच्छा लगता था, परिवार वाले पडोसी रिश्ते नाते वाले सभी मेरी किस्मत पर आश्चर्य करने लगे, मुझे इतना सुन्दर, समझदार पति, परिवार कैसे मिल गया अब क्या था?

पति का पास ना होना तो जैसे बेचैन कर देता था, दोनों मिलते ही एक दूसरे से लिपट जाते, जिंदगी इतनी खूबसूरत हो जाएगी सपने में भी नहीं सोचा था, हां लेकिन कल्पनाए बिलकुल ऐसी ही की थी 

शायद ही कोई पति पत्नी इतना प्यार एक दूसरे को करते होंगे ऐसा लगता था, हर अच्छे पल उन्होंने मुझे और मैंने उनको दिए, प्रेमियों की तरह, दोस्तों की तरह, सब कुछ जीया, लगता था भगवान ने इनके जैसा किसी और को बनाया ही नहीं, माँ का गोलू, बहनों ही जान अब मेरी भी जान बन गया था |

सम्मलेन में से आने के बाद एक दिन मैंने ही आगे रहकर उनको बायोडाटा मे से नंबर देख कर कॉल किया था, मैं अब देर नहीं करना चाहती थी, लेकिन पहली बार में भारी भरकम आवाज़ में रूखे, तीखे स्वर में इनको बोलता सुनकर थोड़ा बुरा भी लगा, मैंने इनसे कह ही दिया आपकी दीदी का कॉल आता रहता है, शादी के बारे में आपका क्या विचार है, 

बिना औपचारिकता के इन्होने कहा हा मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है, इस तरह के जवाब की मुझे अपेक्षा न थी, बहुत बुरा भी लगा , सोचा दोबारा कॉल नहीं करुँगी, और रात होते ही बिस्तर पर दुखी मन से लेट गई मोबाईल हाथ में लिया और मैसेज बॉक्स ओपन किया, जैसे ही देखा, देखते ही ख़ुशी की कोई सीमा ना रही,

 मेरे कुलदीप का मेसेज था या कहु मंगेतर, भावी पति, प्रेमी, जिसे पढ़कर चेहरे पे शर्म और मुस्कान आ गई, सारा रोम- रोम खिल उठा, उनका एक साधारण सा प्रश्न बेहद रोमांच जगा गया,  प्रश्न था की आप शादी के बाद हनीमून पर कहा जाना पसंद करेंगी, मैं मुस्काई, शर्माई, गद -गद हुई, कुछ क्षण रुकी फिर मैंने भी चुटकी लेते हुए पूछ ही लिया, क्या आप लेकर चलेंगे मुझे हनीमून पर, फिर उन्होंने भी पूछ ही लिया आप चलेंगी मेरे साथ?

मैंने कुलदीप को पाकर जान लिया था की मैं पहले प्यार मैं नहीं थी अपने खालीपन को पूरा कर रही थी, हकीकत में तो मुझे प्यार अब हुआ है......

फिर क्या था सारी रात मेसेज पर बातें की रात के चार बज गए, ऐसे करते हुए दो महीने बीते और एक दिन इनकी दीदी का कॉल आया, हम सगाई करने आ रहे है, मेरे भैया ने बोला आप एक बार दीप जी को भेज दीजिये हम उन्हें देखना चाहते हैं, तब उनकी बहन ने कहा हम तो सगाई ही करने आएँगे, और फिर जब हमें पता चला दो दिन बाद इनका जन्मदिन है तो फिर हमने इनके जन्मदिन वाले दिन ही सगाई रखी,

 हम दोनों का एक दूसरे को शर्माकर देखना सभी को रोमांचित कर रहा था |

बेहद खूबसूरत शुरुआत, प्रेमियों की तरह बातें की, दोस्त की तरह व्यवहार किया, एक बेहद अच्छे पति बने, अब किस चीज की कमी थी, आकांक्षाए कभी पूरी होती है भला|

अब चाहत थी एक बच्चे की जो परिवार को पूर्ण कर दे, दादा - दादी कहने वाला / वाली कोई आप जाए, क्यूंकि हमारी उम्र 31 थी, सास - सुसुर भी उम्र के एक पड़ाव पर थे, उमसे ज्यादा उन्हें इस सुने घर में किलकारी की जरुरत थी |एक खिलौने की जरुरत थी |

उनको तो सबसे ज्यादा चाह थी बच्चे की, लेकिन पता था इस उम्र में आसानी से तो बेबी होना नहीं था, ट्रीटमेंट स्टार्ट हो गया, एक साल बीत गया, हर महीने आस बंधती और टूट जाती, अब तो सब हताश होने लगे थे, फिर क्या था डॉक्टर बदली, में नार्मल थी, अब इनकी बारी थी, मेल डॉक्टर जो की लेडी डॉक्टर के पति थे उन्होंने इनका इलाज किया और अगले ही महीने सफलता मिली, इनकी ख़ुशी का तो जैसे कोई ठिकाना ही नहीं था, बेहद - बेहद खुश थे और नौ माह बाद हमारी बेटी का जन्म हुआ, सब की जान है वो 





दोनों जॉब करते सासुमा बेटी को सम्हालती, सब कुछ अच्छा चल रहा था, की जीन्दगी में इम्तिहान की घड़ी आ गई, शेयर मार्किट में लॉस ने हमें डुबो दिया, आर्थिक स्थिति बिगड़ गई, कर्ज में डूब गए, इनता बुरा दौर की सम्हालना मुश्किल था, स्कूल की सारी सेलेरी कर्ज में चली गई, जेवर बिक गए, कर्जदार घर आने लगे, लेकिन हम सब इनके साथ थे | नौकरी भी चली गई, कई महीनों घर बैठे, गृह कलह होने लगा | 

 इसी बीच वक़्त, हालत को थोड़ा सम्हाला, तभी उम्र बढ़ने के साथ पांच साल की बेटी को साथ में खेलने वाले भाई बहन की जरुरत महसूस हुई, बेटी पांच साल की हो गई थी, बेटी की अपनी जरुरत, सासुमा की अपनी इच्छा, बुआ का अपना सपना, सबकी मन्नतो से प्रेग्नेंट हुई और देखते ही देखते नौ माह बाद बेटा हो गया, परिवार हरा भरा हो गया, सभी बहुत खुश थे | 

जैसे तैसे कर्ज लेकर रेडीमेड गारमेंट की दुकान डाली, स्कूल वाले सर ने एडवांस सेलेरी दि, पी एफ निकल सोने की अंगूठी बेचीं इस तरह पैसे इकट्ठे करके दुकान के लिए माल लाए, लेकिन वो भी बिल्कुल सफल नहीं रही |

एक बार बीमार होने पर हॉस्पिटल दिखाने गई, जहां जहां शादी के बाद से ही अस्थमा का इलाज कराने जाती थी, शहर का माना हुआ प्राइवेट हॉस्पिटल था, अक्सर जाती थी तो सर मुझे अच्छे से जानते भी थे और बात भी अच्छे से करते थे, मैंने डॉक्टर से इनकी जॉब के लिए बात की, इन्हे कम्प्यूटर का कम अच्छे से आता था, डॉक्टर ने रिस्युम देने को कहा, 

दो तीन चक्कर लगाने के बाद जॉब लग गई, लेकिन सेलेरी इतनी कम थी घर चलाना मुश्किल था, जैसे तैसे वक्त गुजारा फिर बड़ी ही मुश्किल से तीन सालों के बाद दूसरी नौकरी मिली 

सब कुछ थोड़ा ठीक चल रहा था, बस इतना की दोनों बच्चों की स्कूल फीस, घर खर्च और बच्चों की ज़रूरते |

कर्ज की उधेड़ बुन में, एक लाख का कर्ज चुकाने के चक्कर में घर भी बेच दिया था लेकिन उसके बदले नई कॉलोनी में नया बना हुआ अच्छा घर भी मिल गया था |

कुल मिलाकर जिंदगी की गाडी पटरी पर आप ही गई थी, लेकिन कुछ लोगों का कर्ज देना अभी भी बाकि था |

हॉस्पिटल में जॉब करते हुए कोरोना का शिकार हुए, फिर कुछ महीनों बाद पीलिया हो गया और तीन महीनों बाद डबल पीलिया, भगवान ने मेरे लिए उन्हें बचा लिया, खुशकिश्मती ये भी थी की हॉस्पिटल में जॉब कर रहे थे तो मेडिक्लेम वालों ने पीछे पड़के मेडिक्लेम भी कर दिया था तो इलाज में परेशानी नहीं आई |

कुछ समय बाद एक साल का होते ही बेटे को नमोनिया हो गया, दिमाग़ पर बुखार चढ़ गया तो शरीर कड़क पड़ गया, सात दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद ठीक हुआ, उसके बाद चार साल तक का होने तक इसी तरह से बीमार हुआ की एडमिट करना पड़ा, इतना गंभीर की भगवान के घर से ही लौटकर आया | अब जाकर सब ठीक हुआ,

 तो मुझे यूरिन इन्फेक्शन हुआ गंभीर वाला, ना बचने जैसी स्थिति 15 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट, नकारात्मकता छा गई, बच्चों की टेंशन, बुखार हर हाल में नहीं उतर रहा.. पता नहीं जिंदगी बची है की नहीं.... बच्चों का क्या होगा..  तीन हॉस्पिटल बदल चुके, डाक्टर नए हर तरह की ट्रीटमेंट दे दिया, बुखार, अपनी जगह है, मई की गर्मी में पिछले 15 दिनों से कम्बल ऑडी के सो रही बिना पंखे के, अब तो डॉक्टर का धैर्य भी जवाब देता दिख रहा है, अब बचना मुश्किल है.......... दो मई से आज 12 मई हो गई, डॉक्टर अपनी सारी कोशिश कर चुके हैं,.....



No comments

Powered by Blogger.