Khatu shyam ka bhajan "Tu he shtyam" - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

Khatu shyam ka bhajan "Tu he shtyam"

 नाम तेरा श्याम , तू बनाए  सबके काम,

तू है दाता , तेरा है सबसे नाता , तू ही बिगड़ी है बनाता,

खाटू वाले श्याम, तू तो है भाग्य विधाता, 

हार कर ही हर कोई दर पे है तेरे आता, 

तू ही सबका बेडा पार लगाता, हर चमत्कार तुझको है आता,

तेरे द्वार पर हर कोई,विश्वास है पाता, 

तेरे पास आकर, हर भ्रम है मिट जाता, 

तेरे दिन दुःखियो से है जन्मों का नाता, 

श्याम तुझ बिन चैन मुझे नहीं आता, 

मेरा भी तुझ संग जुड़ गया नाता, 

तेरी लीला के गुण अब ये दिल हर पल गाता,

कुछ समझ जब नहीं आता, तेरा भजन ही में गाता, 

ओ श्याम तेरा लेकर मैं नाम, करता हूँ सब काम, 

पा लिया सुख सारा मैंने बिन मोल और दाम,

एक नाम अब मेरी जुबान, वो है श्याम, श्याम, श्याम 

जिसमें दिखते हैं मुझको चारों धाम, 

वो मेरा श्याम, वो है मेरा श्याम,

जिसकी भक्ति के बल पर में कर लेता सब काम, 

सच्चे दिल से जो लेता तेरा नाम, तू पूर्ण कर देता उसके सारे काम, 

ओ प्यारे श्याम, ओ मेरे श्याम, खाटू वाले श्याम,








No comments

Powered by Blogger.