Rishtey / कविता / रिश्ते, " अपनों को परख.... - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

Rishtey / कविता / रिश्ते, " अपनों को परख....


 अपनों को परख लिया समय के साथ,

वक्त बुरा होतो अपने भी छोड़ ही देते हैं हाथ,

ये तो वक़्त वक़्त की ही है बात,

आसानी से कटती नहीं दुःख की रात, 

दुनिया ही बेगानी लगती है जब अपनों का ना हो साथ 

कभी हम भावनाओं में बह जाते हैं, कभी भावनाए नहीं होती अपने हाथ 

नए अनुभव हासिल होते हैं, जब अपनों को खोते हैं 

जब हम अपनों की वजह से ही रोते हैं 

जज्बातों के दरिया में ये रिश्ते तो ही डुबोते हैं 

मायूसी में अक्सर सच्चे दिल रोते हैं 

एक विश्वास पाने को, रिश्तों को उम्र भर ढ़ोते हैं 

सत्य ही बात बड़े बुजुर्ग कहते हैं 

वक्त और रिश्तों की आँधियों को जो ता उम्र सहते हैं 

पथरीली उन आँखों में वबेवफ़ा रिश्तों की वज़ह से ही आंसू बहते हैं 

काँटों की चुभन शायद इतनी मुश्किल ना होती,

जितना अपनों के शब्द चुभोते हैं 

सच्चे दिल से निभाए रिश्ते, बेशक़ कीमती होते हैं 

नादान होते हैं वो जो रिश्तों को गुस्से में खोते हैं 



No comments

Powered by Blogger.