करवाचौथ गीत, song, Lyrics
चाँद पूरा हो या आधा, सजना तुझसे है ये वादा,
हर पूजा, हर व्रत मेरा, तेरे प्यार से है ना ज्यादा,
मैं सजू संवरुँ या जीवन हो मेरा सादा,
तुझे मेरी भी उम्र लग जाए,
मेरी साँसे तुझसे ना हो ज्यादा,
पूनम का चाँद हो या करवाचौथ का,
हर दिन हाथों में तुम्हारा हाथ हो,
सजना हर ख़ुशी और दुःख में संग तेरा साथ हो,
इस करवाचौथ जैसी हर दिन की रात हो,
एक पल भी ना हो ऐसा जब तुझसे ना बात हो,
तेरे हाथों से,मेरे इस जीवन की अंतिम हर रीत हो,
तुझसे ही हर जन्म ये प्रीत हो,
मैं हारुँ और तेरी जीत हो,
तेरी खुशी में मेरा गीत है,
करवाचौथ के चाँद सा मेरा मित है,
चाँद और चांदनी सी हमारी प्रीत है,
तुमको हर ख़ुशी देने में ही मेरी जीत है,
- Read more-Poem on " Birthday "
- Read more -दुःखभरी शायरी

Post a Comment