Song / गीत / बसंत / lyrics
फूलों के मौसम जब से आऐ, हर रंग हमको भाए,
भौंरे भी देखो कैसे मंडराए, तितलियाँ भी इनको छूना चाहे,
प्रेमी भी मिलना चाहे, गुलशन ये दीवाना बनाऐ,
बसंत सबको खिलाए, मुरझाए पेड़ो पर भी हरियाली छाए,
पंछी भी गीत मिलन के गाए, ऐसा मौसम बड़े इंतजार से आऐ,
कोई क्यों दीवाना ना हो, जब इतनी मस्ती छाए,
प्यारा बसंत जो आए, हर दिल गुन गुनाए,
प्रीत की लगन में होकर मगन फिर गाए,
प्यारा बसंत जो आऐ, दिल झूम के नाचे गाए,
बसंत में पपीहा अपनी प्यास बुझाए,
पिया मिलन की आस में सजनी, घूँघट ना उठाए,
दिलवाले बस दिल की ही हर पल क्यूँ गाए,
- Read more-

Post a Comment