Song/Geet /lyrics/Poem on " मोदी जी " - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

Song/Geet /lyrics/Poem on " मोदी जी "

 नायक बनकर मोदी जी जो छाए हैं, वास्तविकता का आइना सबको दिखाए हैं, 

वादों को करते हैं पूरा, आधुनिकता लाए हैं,

उम्मीदों पर खरे हैं उतरे, सबके दिल पर छाए हैं, 

बच्चे से बूढ़े तक, सबके मन में आशा एक जगाए हैं, 

स्वावलम्बी बनाने सभी को, स्वरोजगार योजना लाए हैं,

कटु सत्य को कहते, झूठ कभी ना सहते, 

भारत माँ की रक्षा का हर बीड़ा जो उठाए हैं,

अथक प्रयास जो देश हित में करते हैं, 

बाहुबली की तरह जो दुश्मन से नहीं डरते,

मातृ शक्ति का सदा सम्मान हैं करते, 

विद्यार्थियों को देते सम्बल, 

अहम जो अपनी शक्ति पर,कभी नहीं हैं करते,

गरीब, लाचारों के हित ही में, 

फैसला सदा हैं करते,


अपने सत कर्मों से हैं जाने जाते, सदियों में ही कोई ऐसे नायक रूपी अवतार हैं आते,

मोदी जी जो हैं  कहलाते, 

युगों -युगों तक ऐसे कर्मवीर भूले नहीं है जाते, 

हर संकल्प को जो दिल से हैं निभाते, 

बाज से नजरों को रखते है पैना, 

अपने गुण कभी आप नहीं है गाते, 

ऐसे संस्कारी योद्धा कभी मात नहीं है खाते, 







No comments

Powered by Blogger.