कविता " रख होंसला "
घनी अँधेरी रात के बाद, आता ही है सवेरा,
वक्त हालात का लगा रहे चाहे पहरा,
मुश्किले चाहे लगाए हर पल डेरा ,
हो होंसला मजबूत तो, टूट ही जाता है परेशानियों का घेरा,
बस जरुरत है संयम की, फिर मिल ही जाता है, फिर बंध ही जाता है अपनी जीत का सहरा,
कौन है जिसने बिन कोशिश मुकाम है पाया, बिन प्रयासों के किसने जीत का परचम है लहराया,
अपनी इज्जत को अपने हाथों है पाया,
योद्धा एक वही कहलाया
जिसने अकेले संघर्षो से नाम कमाया,

Post a Comment