कविता "मेरी पीड़ा, मेरे अपने "
खो दिया पाकर हमने सब,
खाली लगती है, सारी दुनिया हमें अब,
पिता का साया, और माँ का प्यार,
ख़तम हो गया सारा संसार,
यादों के झुरमुट में, बिखरता,
एक हंसता खेलता परिवार,
अब किसी बहार की नहीं है तलाश,
बस पछतावे से कहते हैं, ऐसा होता ना काश,
ये जिंदगी के पत्ते हैं, नहीं कोई ताश,
जिससे सब बंधे हैं , वो तो है मोह के पाश,
होता नहीं ये प्रेम भी काश, न बनाता ये किसी को जिन्दा लाश,

Post a Comment