कविता " जिंदगी तूने दिया पछतावा "
क्या कर बैठे ये सोचकर हैरान है, क्यूँ इस देह में बची अभी भी जान है,
कैसे कहे अब के ये हमारा रुतबा और शान है,
किसी ने खो दी जैसे हमारी वजह से जान है,
हम तो जैसे किसी कि दुआ का बचा हुआ दान है,
अब हुआ हमें अपनी गलती का भान है,
ये किसी तूफान का कुसूर नहीं, ये तो बेदर्द इंसान है,
कैसे न मुकर जाए अपनी किये से,
हम भी थोड़े बेईमान हैं |

Post a Comment