कविता " दस्तूर का दौर "
दस्तूर का दौर हम तक भी आया,
सिर से माँ -बाप का उठ गया साया,
तन्हाई में खुद को जो पाया,
हर अपना लगा पराया,
ये दस्तूर आखिर किसने बनाया,
जाने वाले को कोई रोक ना पाया,
खाली हाथ ही दौलतमंद को भी लौटाया,
ये तो है जीते जी की माया,
माँ के दुलार का उठ गया साया,
तपती धूप से दुःखों से, उसी ने था बचाया,
पिता ने कितना प्यार था लुटाया,
पिता बनकर ही अहसास वो पाया,
अंत समय सब याद वो आया,
जीते जी जिसने था हर फ़र्ज निभाया,
आज दिल किये पर अपने बहुत पछताया,
सब थी वो तो जीते जी की माया,
कभी जुदाई को बच्चों की,
माँ का दिल ना सह पाया,
वक्त का मोड़ जो आया, इस बिछोह से दिल भर आया,


Post a Comment