कविता "माँ "
साँझ से भोंर तक माँ का साया, हर बला से बचा कर लाया,
आंगन, बिन माँ के हर पल सुना पाया,
एक मकान को माँ ने ही मेरी था घर बनाया।
खेल - कूद कर जब भी आया माँ का लाड़ ही पाया,
चाहे कोई फ़र्ज ना निभाया, फिर भी माँ का आशीष ही पाया,
माँ की ममता का वो रूप भगवान के मन को भी भाया,
तेरे जीते जी माँ, तेरा कर्ज ना उतार पाया,
वाह रे माँ तूने कैसे कष्टों को सहकर ममत्व अपना निभाया।

Post a Comment