Poem " दुःख कि दिवाली "
कोई दीप नहीं अब जलने वाला, घर आँगन पर लगा है ताला,
अब नहीं रही, माँ -पिता कि स्नेह माला,
सुख गई तुलसी क्यारी, हरी -भरी थी जो बगिया प्यारी,
संग बहना के आँख मिचोली, सखी सहिलियों कि वो टोली,
भैया कि वो डांट डपट, जिसपर फिसला करती वो रपट,
फिर से कैसे दिन वो लाऐ, कैसे माँ का आँगन वो सजाए,
माँ सी परवाह कौन जताए, पिता का साया कैसे फिर पाऐ ,
कहाँ जाकर त्यौहार मनाए, यादों के भॅवर मन को सताए,
क्यूँ बिखर गया आँगन सारा,
कभी मुस्कुराहट से था हारा |

Post a Comment