कविता "माँ तो अमर है " - Upsc and all competitive exam preparation

Header Ads

कविता "माँ तो अमर है "

कविता "माँ तू अमर है"


माँ तेरी मुस्कान मेरी आँखों में बसी है, 

 हजारों में एक  माँ तेरी हँसी है, 

तन्हाई में तू साया बन जाती है,

 माँ तू हर तस्वीर में नजर आती है, 

मुश्किल से तेरी याद जाती है,

लौट -लौट कर जैसे तू लौरी गाती है, 

हर पल जैसे परवाह जताती है,

 अपने होने का पता बताती है|

माँ हर कण - कण में भगवान कि तरह तू समा जाती है, 

इस धरती सी महान तेरी छाती है, 

हर गम हँसते हुए जो सह जाती है,

धन्य है माँ तू, 
तेरे गुण तो सारी देव नगरी भी गाती है, |


No comments

Powered by Blogger.