कविता " मेरे देश के सैनिक "
हर बाधा से टकराते है, दुश्मन को हार दिखाते, जब रण भूमि में आते हैं, फौलादी सा रूप दिखाते,
ऐसे हैं मेरे देश के सैनिक, भारत माँ की रक्षा के खातिर हर मुश्किल से लड़ जाते हैं,
सत्य का साथ सदा निभाते, कर्मवीर वो कहलाते हैं,
ऐसे मेरे देश के सैनिक विश्व में पहचाने जाते हैं,
निर्भय होकर निर्जन वन में वनराज से विचरण करते हैं,
इनकी एक हुंकार से दुश्मन सदा ही डरते हैं,
हर मुसीबत को देश की, बाजुओं की ताकत से हरते हैं,
ऐसे मेरे देश के सैनिक तूफानों से भी नहीं डरते हैं,
भूख - प्यास इनको कभी विचलित नहीं करती है,
मुश्किलें भी इनके साहस को प्रणाम ही करती हैं,
ऐसे मेरे देश के सैनिक बाढ़, तूफान से मानव जन को बचाते हैं,
पर्वतों का सीना चिरकर, जीत का परचम लहराते हैं,
जिनके साहस के गीत बच्चे -बूढ़े सभी गाते हैं,
इनकी उपस्थिति से तूफा भी थम जाते हैं,
ऐसे मेरे देश के सैनिक विश्व में जाने जाते हैं, ऊचाईयों से वो
कभी नहीं घबराते हैं, दुश्मन को मैदाने जंग में खुलेआम बुलाते हैं,



Post a Comment