कविता "एक पौधे सी है अनाथों की जिंदगानी ""
कभी धूप और कभी पानी, कई लोगों की मिली निगरानी,
पर कुछ बदनसीबों को ना मिली ये मेहरबानी,
की कोई देता उसमें भी पानी,
किसी को साया ना अपनों का मिला, ना परिवार की निगरानी,
खुद ही पनपते चले गऐ, चाहे कम ही मिला धूप और पानी,
वो भी किसी दयावान की ही थी मेहरबानी,
कब अपनों ने साथ छोड़ दिया, ये किस्मत की थी बेईमानी,
कई ठोकरों ने सीखा दी कैसे जीनी है ये जिंदगानी,
उस पौधे को भी सहनी थी हालात की निशानी,
कभी सुख जाती पत्तियाँ, कभी हो जाती माली की मेहरबानी,
कोई बेमन से ही दे जाता चुल्लू भर पानी,
फिर कैसे हो सकती थी इस जीवन को हानि,
उसने भी फिर बढ़ने की ठानी और
मजबूती शुरू हो ही गई आनी,
बस दोनों की एक सी चलने लगी जींदगानी,
हर पल दर्द की एक थी नई कहानी,
कभी सावन का रंग इन पर भी छाया, जीवन ने नया रंग दिखलाया,
हालात ने हँसना भी सीखलाया,
नए आकार जीवन में फिर लाया,
रंगोली सा कई रंगों से जीवन को सजाया,
पौधे पर कलियों ने डाला डेरा, और धीरे से फूलों का बन गया घेरा
ऐसे ही जीवन बनता गया उस पौधे की तरह गहरा,
खुद ही अपने हाथों बांध लेते हैं सहरा, जिनके जीवन में होता है, घना अंधेरा,
बस कई रंगों से खेल जाते हैं ,
उस पौधे की तरह सब कुछ झेल जाते हैं,
जो अपनी जड़े फैलाते हैं,
धीरे -धीरे अपने बल पर वट वृक्ष बन जाते हैं,
बस ऐसी ही होती हैं दोनों की कहानी,
कभी धूप और कभी पानी, कभी धूप और कभी पानी








Post a Comment