कभी पाने का नशा, कभी खोने का गम,
जिंदगी भी हैं बस कितनी सी, इम्तिहान ही नहीं होते कम
कभी मुस्कान, कभी आँखें हैं नम
कभी रास्ते ही नहीं मिलते, कभी मंजिल का दामन
कभी शिकवे हजार, कभी शिकायत ही कम
कभी नज़ारे खूबसूरत, कभी देखने का ही नहीं होता हैं मन
वाह रे जीवन, तेरे कितने सितम |
Post a Comment