कविता / जींदगानी
बस इतनी सी ही थी कहानी, संघर्ष बड़ा, छोटी सी थी जींदगानी,
दो बातें संग बैठ करी, और हो गई शुरू कहानी,
ना माँ की सुनी, ना बाप की मानी,
सब का छोड़ प्रेम, कर बैठे नादानी,
कल की नन्ही चिड़िया, बगिया से उड़के ही मानी,
अब नहीं कोई ठोर ठिकाना, रित ही जग की ना पहचानी,
भोर की बेला में खो गई, मेरी चिड़िया रानी,
माँ का साया अब ना भाया, बाप भी लगने लागा पराया,
बेगानों के प्यार के खातिर, अपनों को भी हराया,
किसमे है हार और जीत ये भी ना जानी,
उड़ चली परायों की भीड़ में, हर हाल ना मानी,
मेरी नन्ही चिड़िया, कर बैठी नादानी,

Post a Comment