प्यार का गीत / मेरा पिया
तेरा प्यार पाकर हर लम्हा मैंने है खूब जिया, नसीब से ही पाया,
है मैंने तेरा जैसा पिया,
तेरा संग लगता है जैसे पत्तों पर हो ठहरी ओस की बूँद पिया,
तेरा संग लगता है जैसे सर्दी की हो धुप पिया,
तेरी नजरों में जैसे सागर का हो वास जिया,
तेरा मुस्कुराना जैसे, कोयल की हो कुक पिया,
तेरे संग उम्र बिताने की आस अभी है बहुत पिया,
तेरी बोली में सुर - सरगम, तू ही मेरा गीत पिया,
आशाओं के सागर में, मैंने हर जख्म सिया,
तेरे संग होने से लगता, पतझड़ भी, सावन है पिया,
बस तेरे कांधे पर ही हो अर्थी, मेरी आज पिया,
बहुत ही खुशकिस्मत हूँ के पाया मैंने तुझसा पिया,
हलचल आज बड़ी है मन में, थाम ले हाथ तू मेरा पिया,
कल का नहीं भरोसा अब, बहुत कुछ तेरे संग है जिया,

Post a Comment