Sad poem / अंतिम शब्द "सोया हुआ काल आज....
सोया हुआ काल आज जागा है, तकदीर से बचकर कौन भागा है,
उम्र का तकाजा भी काम ना आया, काल से मोह जो लागा है,
अब राह यही आखरी, टुटा साँसो का धागा है,
रिश्तों के मोह में, आँखें भी नम है, उम्मीद भी बचने कीअब कम है,
जिंदगी का अंतिम ये सितम है, अब ना कुछ खोने का गम है,
आखिर खोने को ये तन है, परिस्थितियाँ ना अब सम है |
अपनों को छोड़ जाने का, दुःख भी क्या ये कम है,
सपनों के सौदागर अब ना हम हैं, जीन्दगी तेरे रंग भी कहाँ कुछ कम हैं,
नई सुबह नया, आलम है, दुआओँ में किस्मत का दामन है,

Post a Comment