Sad poem / कविता " खोकर किसने फिर है पाया....
खोकर किसने फिर है पाया, साँसो की है अपनी माया,
जीते जी सबने अपना -अपना हर पल राग है गाया,
किसने किससे पूछा, किसके जीवन में कितना था दुःख छाया,
बे वक्त बदलते मौसम सा, जीवन में तूफान हैं आया,
अब कोई आस नहीं, पल भी कोई खास नहीं,
अंतिम क्षणो में किसको मौत ने ना, गले लगाया,
खुशियाँ सारी छोड़कर जाने का है अवसर आया,
बच्चों को भी जी भर कर प्यार ना दिल कर पाया,
कैसा काल आखिर सिर पर है मंडराया,
जग की होनी देखकर, कभी ना था दिल घबराया,
अपने आप पर जो बीती तो, दुःख का मतलब समझ आया,
कितने रिश्ते नाते सच्चे, वक्त ने सिखलाया,
वाह रे कर्म की लीला, तेने नर्क यही दिखलाया,
सोचा ना था खोना होगा, जो भी कुछ है पाया,
सजना- संवरना, कितना था मन को हर पल भाया,
पिया की बाहों में , स्वर्ग सा सुख था पाया,
बे वक्त की आंधी का छाया निष्ठुर साया,
हालत पर बच्चों की भगवान ने भी तरस ना खाया,
अब क्या कहना, वो ही जाने उसकी माया,
ख़तम हो जाएगा सब गोरख धंधा,
जिसके पीछे मन भी था अंधा,
माँ की ममता का अहसास, माँ ही बनकर समझ है आया,
क्या होता है पिता का साया, पल - पल सोच दिल घबराया,

Post a Comment